विदेश से चंदा मिलने के मामले में ‘न्यूजक्लिक’ के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ गिरफ्तार: दिल्ली पुलिस

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने विदेश से धन मिलने की जांच के सिलसिले में मंगलवार को समाचार पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’ के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने चीन के समर्थन में प्रचार करने के लिए धन प्राप्त करने के आरोपों में आतंकवाद रोधी कानून गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत दर्ज मामले में समाचार पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’ और उसके पत्रकारों से जुड़े 30 स्थानों पर छापे मारे।

अधिकारियों ने कहा कि कार्यवाही अब भी जारी है। उन्होंने कहा कि 37 संदिग्ध लोगों से दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ कार्यालय में पूछताछ की गई, जबकि नौ महिला संदिग्धों से उनके घरों में पूछताछ हुई। उन्होंने कहा कि डिजिटल उपकरणों, दस्तावेजों और अन्य वस्तुओं को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने कहा कि अब तक दो आरोपियों - ‘न्यूजक्लिक’ के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया है। चक्रवर्ती के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है कि वह किस प्रकार इस मामले से संबंधित हैं।

यह भी पढ़ें- 'जातिगत जनगणना में एक जाति को लाभ पहुंचाने के लिए हुई आबादी के आंकड़ों में गड़बड़ी', चिराग पासवान का दावा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

दिल्ली होटल अग्निकांड : अग्रवाल फैमिली का गुरुग्राम में एक साथ संस्कार, रिश्तेदारों ने दी मुखाग्नि
अंतरजनपदीय स्थानांतरण पर लगी रोक : शिक्षकों के नहीं होंगे तबादले, विशेष परिस्थितियों में मिलेगी अनुमति
मोदी सरकार के 12 साल : UP में कल से चलेगा जनभागीदारी अभियान, जिलों में रात्रि प्रवास करेंगे मंत्री, CM योगी ने दिए दिशा-निर्देश
सीजेपी ने जेईई डेटा सार्वजनिक होने को लेकर सरकार पर निशाना साधा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग
कानपुर में मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय बोले- मोदी सरकार के 12 वर्ष भारत के उत्कर्ष, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के स्वर्णिम वर्ष