बरेली: डिप्टी सीएम करेंगे रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज कैंपस में कैंसर संस्थान का लोकार्पण
बरेली, अमृत विचार। 5 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल परिसर स्थित कैंसर संस्थान का लोकार्पण करने आ रहे हैं। मंगलवार देर रात जारी कार्यक्रम के अनुसार डिप्टी सीएम दोपहर 2 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
वीआईपी कार से रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज के सभागार जाएंगे और बरेली मंडल के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बैठक करेंगे। इसके बाद वह नवनिर्मित कैंसर संस्थान का लोकार्पण करेंगे। 3.40 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे। डिप्टी सीएम के आने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।
प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह 6 को विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे
पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह 5 अक्टूबर की देर शाम सर्किट हाउस पहुंचेंगे। कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री 6 अक्टूबर को सर्किट हाउस के सभागार में बरेली के समस्त विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद प्रभारी मंत्री स्थलीय निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण कहां का करेंगे, यह अभी तय नहीं हुआ है। सभी विभागों के अफसरों ने विकास कार्यों से जुड़े मामलों की प्रगति की रिपोर्ट बनानी शुरू कर दी है।
ये भी पढे़ं- बरेली: वनखंडी नाथ मंदिर के पास विकसित होगा पार्क, अफसरों ने मामला सुलझाया
