बरेली: विधायक, मेयर के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बुधवार सुबह करीब 8 बजे छत्रपति वीर शिवाजी चौक (शील चौराहा) पर वीर शिवाजी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष डॉ. के एम अरोरा, गुलशन आनंद (मंडल प्रभारी, बांके बिहारी), महानगर महामंत्री अधीर सक्सेना की …

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बुधवार सुबह करीब 8 बजे छत्रपति वीर शिवाजी चौक (शील चौराहा) पर वीर शिवाजी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष डॉ. के एम अरोरा, गुलशन आनंद (मंडल प्रभारी, बांके बिहारी), महानगर महामंत्री अधीर सक्सेना की अध्यक्षता में शहर विधायक डॉ अरुण कुमार, महापौर डॉ उमेश गौतम व क्षेत्रीय पार्षद और महानगर टीम के पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारियों के साथ महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सड़क साफ की। बांकेबिहारी मंदिर तक सफाई अभियान चलाया। मंडल उपाध्यक्ष शुभम गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार