बहराइच : हाइवे पर बुलडोजर चलवाकर हटाया गया अतिक्रमण
बहराइच, अमृत विचार। लखनऊ बहराइच मार्ग पर कैसरगंज में बुधवार को तहसील और पुलिस प्रशासन की ओर से अतिक्रमण के लिए अभियान चलाया गया। सड़क की पटरियों पर हुए अतिक्रमण को बुलडोजर से गिरवा दिया गया। इससे लोगों में हड़कंप मच गया।
लखनऊ बहराइच मार्ग के निकट कैसरगंज नगर पंचायत बसा हुआ है। नगर पंचायत में सड़क की पटरी पर लोगों ने पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। इससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। साथ ही भीड़ के चलते हाईवे पर हादसे की संभावना बढ़ रही है। इसको देखते हुए नगर पंचायत के लोगों ने एसडीएम से शिकायत की थी।
बुधवार को एसडीएम पंकज दीक्षित, कोतवाल राजनाथ सिंह की अगुवाई में पुलिस बल ने कब्जा हटवाया। लगभग एक किलोमीटर की दूरी में हुए अतिक्रमण को बुलडोजर से गिरवा दिया गया। एसडीएम ने बताया कि अगर पुनः अतिक्रमण हुई तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटाने को लेकर दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही।
ये भी पढ़ें -Sitapur Police encounter : मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
