दक्षिण चीन सागर में जहाज से टकराई नाव, फिलीपीन के तीन मछुआरों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मनीला। विवादित दक्षिण चीन सागर में वाणिज्यिक जहाज से एक नाव दुर्घटनावश टकरा गई जिसमें फिलीपीन के तीन मछुआरों की मौत हो गई। फिलीपीन के तट रक्षक बल ने बुधवार को यह जानकारी दी। तटरक्षक ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी फिलीपीन के मछली पकड़ने के इलाके में मछुआरों की नाव एफ/बी डियरन खड़ी थी।

 नाव को सोमवार तड़के वहां से गुजर रहे एक जहाज ने टक्कर मार दी जिससे वह पलट गई। इस हादसे में नाव के कप्तान और चालक दल के दो सदस्यों की मौत हो गई। तीन अन्य मछुआरे बच गए। व्यस्त जलमार्ग में इस दुर्घटना का लंबे समय से चल रहे क्षेत्रीय विवादों से संबंध होने का कोई संकेत नहीं मिला है। 

फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने मछुआरों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि तटरक्षक बल घटना की जांच कर रहा है। फिलीपीन तट रक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जांच के तहत नाव को कच्चा तेल ले जाने वाले जहाज ने टक्कर मारी है। जहाज और उसके चालक दल का पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- अमेरिका के बाल्टीमोर में मॉर्गन स्टेट यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, चार लोग घायल

संबंधित समाचार