मऊ में गांधी जयंती पर भाजपा में खींचतान का वीडियो वायरल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/ मऊ, अमृत विचार। जनपद के मधुबन विधानसभा क्षेत्र में गांधी जयंती के दिन महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ में स्थानीय विधायक रामविलास चौहान द्वारा भाजपा पदाधिकारी को कुहनी से मार कर भगाए जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

गौरतलब हो कि गांधी जयंती के दिन मधुबन विधानसभा क्षेत्र के मझवारा मोड पर राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान भाजपा विधायक रामविलास चौहान सहित अन्य पदाधिकारी खड़े थे। वहीं पीछे से मंडल महामंत्री अतुल शर्मा विधायक रामविलास चौहान के बगल में आकर खड़ा हो गया। जिस पर तत्काल विधायक द्वारा कोहनी से पेट में प्रहार करते हुए भागने को कहा गया। विधायक ने कोहनी से पार्टी पदाधिकारी के पेट में दो-तीन बार झटका मार कर चबूतरे से नीचे धकेल दिया गया। 

उक्त घटना का वीडियो क्षेत्र में वायरल होने लगा है। गौरतलब है कि रामविलास चौहान पूर्व मंत्री व वर्तमान में मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान के बेटे हैं। जो अपने पिता फागू चौहान के राज्यपाल बनने के बाद उनकी राजनीतिक विरासत संभालने के क्रम में मऊ जनपद के मधुबन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक चुने गए हैं। 

ये भी पढ़ें -अलीगढ़: जिले में बढ़ रहा डेंगू का कहर, सपा ने लगाए योगी सरकार पर गंभीर आरोप

संबंधित समाचार