अमेठी: भाजपा जिलाध्‍यक्ष की मांग- मेनका और वरुण गांधी चलाएं संजय गांधी अस्‍पताल...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। संजय गांधी अस्पताल के निलंबन का मामले लगातार सियासी रंग लेता जा रहा है। एक तरफ जहां कांग्रेस के पूर्व एमलएसी दीपक लगातार इसकी बहली को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं आज दूसरी तरफ अमेठी जिला इकाई के अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने योगी सरकार से मांग की है कि वह संजय गांधी अस्पताल की जमीन का अधिग्रहण कर इसे एसजीपीजीआई से संचालित करवाए। इसके साथ ही उन्‍होंने यह भी मांग की है कि इस अस्‍पताल का संचालन मेनका गांधी और वरुण गांधी से करवाया जाए।

बता दें भाजपा और कांग्रेस के स्थानीय नेता इस मामले को लेकर आमने सामने हैं। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में नहीं चूक रहे हैं। पिछले कई दिनों से यह अस्‍पताल राजनीतिक अखाड़ा बन गया है। कांग्रेस, सपा और आम आदमी पार्टी लगातार विरोध-प्रदर्शन कर अस्पताल के लाइसेंस को बहाल करने की मांग कर रही है।  

Image

इसी कड़ी भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र का कहना है कि संजय गांधी चेरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से संजय गांधी अस्पताल का संचालन किया जाता है। इसलिए अस्पताल में मुफ्त इलाज किया जाए। संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट को सरकार ने 16 बीघा से अधिक जमीन लीज पर दी थी। लीज डीड का उल्लंघन करते हुए संजय गांधी अस्पताल का संचालन किया जा रहा था। 

सरकार ट्रस्ट से जमीन वापस और इसका संचालन मेनका गांधी और वरुण गांधी करें। या फिर प्रदेश सरकार इसका अधिग्रहण करके इसका संचालन एसजीपीजीआई द्वारा करवाए। साथ ही, संजय गांधी अस्पताल के प्रबंधक मनोज मट्टू और चीफ ऑपरेशन आफिसर अवधेश शर्मा पर कड़ी कार्रवाई की जाए। आपको बता दें कि गत 17 सितंबर को एक विवाहिता की मौत के बाद संजय गांधी अस्पताल के लाइसेंस को यूपी सरकार ने सस्‍पेंड कर दिया है। 

यह भी पढ़ें: लखनऊ : नहीं रहे डॉ. सीएम पाण्डेय, पिछले हप्ते डेंगू रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

संबंधित समाचार