लखनऊ : उज्ज्वला योजना की सब्सिडी पर केशव मौर्य ने जताया PM मोदी का आभार  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना पर दी जा रही सब्सिडी 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया है। सरकार के इस निर्णय पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने ट्वीट कर इस निर्णय के लिए पीएम मोदी का अभिनन्दन किया है।  

उन्होंने लिखा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को धुंआ-मुक्त रसोई गैस पर सब्सिडी को ₹200 से बढ़ाकर ₹300 कर दिया गया है। 

करोड़ों माताओं-बहनों के हित में लिए गए इस निर्णय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।

ये भी पढ़ें -इमरान मसूद फिर थामेंगे कांग्रेस का दामन, इस दिन हो सकते हैं पार्टी में शामिल

संबंधित समाचार