पीलीभीत: भाजपा विधायक बोले- पावर कार्पोरेशन के कर्मचारी क्यूं कर रहे उपभोक्ता को परेशान, सुधरें वरना खैर नहीं
पीलीभीत, अमृत विचार। भाजपा विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्ता नंद ने बुधवार को कैंप कार्यालय पर पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों संग बैठक की।
अलीगंज रोड पर हुई इस बैठक में उपभोक्ताओं की समस्याओं पर मंथन किया गया। कहा कि अघोषित विद्युत कटौती की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लोकल फाल्ट को लेकर जो कमियां हैं उन्हें तत्काल दूर किया जाए।
बिजली बिल में होने वाली गड़बड़ी को लेकर भी सवाल किए कि आखिर यह समस्या उपभोक्ताओं के साथ क्यों आ रही है। कर्मचारी लगातार उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं। इस रवैये को सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही सप्लाई को बेहतर बनाने को कहा गया।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, बेटा बोला- पिता से हुआ था झगड़ा...जानिए मामला
