बाराबंकी: छह कोतवाल और टीआई समेत 22 इंस्पेक्टरों का गैर जिलों में हुआ ट्रांसफर
बाराबंकी, अमृत विचार। जिले में 3 वर्ष से अधिक समय से तैनात छह थानों के प्रभारी निरीक्षक व यातायात निरीक्षक समेत 22 इंस्पेक्टर का तबादला गैर जनपद के लिए कर दिया गया। बुधवार को आईजी रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार के आदेश जारी होने के बाद कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षको में हड़कंप मच गया।
गैर जनपद तबादलों की जद में नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मौर्य, देवा के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह,हैदरगढ़ के कोतवाल लालचंद सरोज व मोहम्मदपुर खाला के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव का तबादला अयोध्या किया गया है। वही सफदरगंज के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह और सतरिख के प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि का तबादला सुल्तानपुर किया गया है।
यातायात निरीक्षक के पद पर तैनात नंदकुमार यादव का तबादला अमेठी जिले में किया गया है। इसके अलावा इंस्पेक्टर विजय सिंह, अंजेश कुमार, राम निरंजन, विजय कुमार यादव, रामजीत राम, अमित कुमार मिश्रा, दयाशंकर सिंह, दीपक कुशवाहा, राजेश कुमार सिंह, सुरेश कुमार वर्मा को सुल्तानपुर भेजा गया है। इसी कड़ी में इंस्पेक्टर अली अब्बास खां व रामचंद्र सरोज को अयोध्या, राकेश कुमार सिंह, प्रेम नारायण सरोज व राजकुमार का तबादला अंबेडकर नगर जिले में किया गया है।
व्यापारी की पिटाई करने वाला इंस्पेक्टर भी हटा
पुलिस हिरासत में रखकर व्यापारी की पिटाई करने के आरोपी इंस्पेक्टर लालचंद सरोज को भी हैदरगढ़ कोतवाली से हटाकर अयोध्या भेज दिया गया है। उनके खिलाफ आरोपों की जांच अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कर रहे थे।
यह भी पढ़ें:-इलाहाबाद हाईकोर्ट: रिजवान सोलंकी के मामले में जिला अदालत द्वारा अंतिम निर्णय लेने पर लगाई रोक
