लखनऊ: प्रधान पर कार्रवाई की संस्तुति, बैंक खाते में रोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कसमंडी खुर्द में बहन व स्वयं के खातों में कराया भुगतान, डीएम ने सीवीओ से कराई थी जांच, पकड़ा फर्जीवाड़ा

लखनऊ, अमृत विचार। महिलाबाद की ग्राम पंचायत कसमंडीखुर्द में वित्तीय अतियमितता पकड़ी गई है। जिसका संज्ञान लेकर डीएम ने प्रधान पर कार्रवाई की संस्तुति करते हुए बैंक खाते पर रोक लगा दी है। साथ ही दो सचिवों को नोटिस जारी किया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य रवी कुमार गुप्ता की शिकायत पर प्रधान सलीम के खिलाफ डीएम सूर्य पाल गंगवार ने सीवीओ डॉ. अरविंद कुमार से ग्राम पंचायत कसमंडी खुर्द में इस वर्ष कार्य व भुगतान की जांच कराई थी। गांव में स्ट्रीट लाइटें नहीं मिली।

रीबोर व्यक्तिगत घरों पर कराए गए और कुछ जगहों पर बिना रीबोर के भुगतान करना पाया। व्यय विवरण में दर्ज एके टेडर्स पर रीबोर संबंधित सामान नहीं मिला। जिसका फर्जी बिल काटकर ग्राम निधि से भुगतान किया गया था। प्रधान ने अपने खास दिवाकर मौर्या नाम के व्यक्ति को भुगतान किया। इसके अलावा प्रधान ने मानदेय के अतिरिक्त भू-गबन की अनाधिकृत तरीके से सरकारी धन का दुरुपयोग किया। लेबर मद के रुपये भी स्वयं के खाते में डलवाए। अपनी हाजरा खान के खाते में सरकारी रुपये डलवाकर दुरुपयोग किया।

इस जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम सूर्य पाल गंगवार ने प्रधान पर कार्रवाई की संस्तुति करते हुए अग्रिम आदेश तक ग्राम निधि खाते में रोक लगा दी है। वहीं, डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी शैलेष यादव व वर्तमान तेज कुमार को भी दोषी बताते हुए नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि आरोप सही पाए गए हैं। अब कमेटी बनाकर गबन की जांच कराएंगे।

यह भी पढ़ें:-इलाहाबाद हाईकोर्ट: रिजवान सोलंकी के मामले में जिला अदालत द्वारा अंतिम निर्णय लेने पर लगाई रोक

संबंधित समाचार