World Cup 2023 Opening Match : न्यूजीलैंड की पारी का हुआ आगाज, इंग्लैंड ने रखा 283 रन का लक्ष्य
अहमदाबाद। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की आज से शुरुआत हो चुकी है। वर्ल्ड कप का ओपनिंग मैच इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मुकाबले में बेन स्टोक्स और केन विलियमसन नहीं खेल रहे हैं। उधर इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स हिस्सा नहीं ले रहे हैं।
न्यूजीलैंड ने नियमित अंतराल में विकेट लेकर गत चैंपियन इंग्लैंड को एकदिवसीय विश्व कप के उद्घाटन मैच में गुरुवार को यहां 9 विकेट पर 282 रन ही बनाने दिए। यहां की गर्म और उमस भरी परिस्थितियों में न्यूजीलैंड के स्पिनरों ने अच्छा प्रदर्शन किया और इंग्लैंड के बल्लेबाजों के आक्रामक तेवरों पर अंकुश लगाए रखा। न्यूजीलैंड के कामचलाऊ स्पिनर ग्लेन फिलिप्स ने तीन ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए जिनमें इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक 77 रन बनाने वाले जो रूट और ऑलराउंडर मोईन अली (11) जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। मिशेल सेंटनर ने 10 ओवर में 37 रन देकर दो और मैट हेनरी ने 48 रन देकर तीन विकेट लिए।
विश्व कप 2023 का पहला रन छक्के के रूप में आया जो जॉनी बेयरस्टो (35 गेंद पर 33 रन) ने ट्रेंट बोल्ट पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग क्षेत्र में लगाया। इसके बाद उन्होंने चौका जड़ा और इस तरह से पहले ओवर में 12 रन जुटाए लेकिन इसके बाद परिस्थितियां बदलने में समय नहीं लगा। हेनरी ने डेविड मालन (14) को शुरू से ही परेशान किया और आखिर में उन्होंने इस बल्लेबाज को विकेट के पीछे कैच कराकर न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई।
उसे दूसरा विकेट हासिल करने में ज्यादा समय नहीं लगा। सेंटनर ने बेयरस्टो को सीमा रेखा पर डेरेल मिचेल के हाथों कैच करा कर उनकी आक्रामकता पर विराम लगाया। हैरी ब्रूक ने 16 गेंद पर 25 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने रचित रविंद्र पर दो चौके और एक छक्का लगाया लेकिन बाएं हाथ के इस स्पिनर पर एक और लंबा शॉट खेलने के प्रयास में उन्होंने डेवोन कॉनवे को कैच थमा दिया। ऐसे समय में फिलिप्स को गेंद सौंपने का फैसला सही साबित हुआ और उन्होंने मोईन अली को ज्यादा देर तक नहीं टिकने दिया।
इस तरह से बेन स्टोक्स की अनुपस्थिति में मोइन को ऊपर भेजने का फैसला सही साबित नहीं हुआ। इसके बाद रूट और कप्तान जोस बटलर (42 गेंद में 43 रन, दो चौके, दो छक्के) ने पांचवें विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की जिससे इंग्लैंड की बड़ा स्कोर बनाने की उम्मीदें जगी लेकिन हेनरी ने अपने दूसरे स्पेल में इंग्लैंड के कप्तान को विकेट के पीछे कैच करा कर पवेलियन भेज दिया। पिछले चार वर्षों में बहुत अधिक वनडे मैच नहीं खेलने के बावजूद रूट ने एक छोर संभाले रखा और इस प्रारूप में अपना 36वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने फिलिप्स पर रिवर्स स्वीप लगाने के प्रयास में अपना विकेट इनाम में दिया। रूट ने अपनी 86 गेंद की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया।
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 31 ओवर में चार विकेट पर 171 रन बना लिए हैं। जो रूट और कप्तान जोस बटलर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।
- जो रूट वनडे करियर की 37वीं फिफ्टी पूरी कर चुके हैं।
- इंग्लैंड टीम ने 118 के स्कोर पर मोईन अली के रूप में अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। मोईन 11 रन बनाकर ग्लेन फिलिप्स की बॉल पर क्लीन बोल्ड हुए।
- हैरी ब्रूक 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रचिन रवींद्र ने डेवोन कॉन्वे के हाथों कैच कराया।
- इंग्लैंड को 64 रन के स्कोर पर लगा दूसरा झटका लगा। जॉनी बेयरस्टो (33) रन बनाकर मिचेल सेंटनर की गेंद पर आउट।
- इंग्लैंड को पहला झटका डेविड मलान के रूप में लगा। डेविड मलान 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मैट हेनरी ने विकेटकीपर टॉम लैथम के हाथों कैच कराया।
Ben Stokes ruled out of #CWC opener as New Zealand win the toss and opt to bowl first against England🏏
— ICC (@ICC) October 5, 2023
More 👇https://t.co/k9pGripTWA
इंग्लैंड की ये है प्लेइंग-11
जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड।
The waiting is 𝗼𝘃𝗲𝗿! 🙌
— England Cricket (@englandcricket) October 5, 2023
🚨 Our XI to face New Zealand in the first game of the 2023 World Cup is here... #EnglandCricket | #CWC23 pic.twitter.com/NvhTl6K7xv
न्यूजीलैंड की ये है प्लेइंग-11
डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मैट हेनरी, मिचेल सेंटनर, जेम्स नीशम, ट्रेंट बोल्ट।
ये भी पढ़ें : ICC World Cup 2023 : भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीमें पहुंची चेन्नई, आठ अक्टूबर को पहली भिड़ंत...कूल अंदाज में दिखे 'किंग कोहली'
