बरेली: खबरदार...ट्रेन में युवक को पिलाई नशीली चाय, मोबाइल समेत रुपए लेकर फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बस स्टैंड ट्रेनों में जहर खुरानी गिरोह सक्रिय हो गया है। यात्री को यह लोग नशीली कोल्ड ड्रिंक, चाय आदि पिलाकर उनका सामान लूटकर फरार हो जाते हैं। घटना दिल्ली से आ रहा है युवक के साथ हुई। चाय में नशा पिलाकर उसका मोबाइल और रुपए लूट लिए। बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

बता दें, थाना भमोरा क्षेत्र के देवचरा निवासी नवाब का 24 वर्षीय बेटा शाहदाव दिल्ली में कारपेंटर का काम करता है। आज सुबह अपने घर वापस आ रहा था, इस दौरान ट्रेन में जहर खुरानी गिरोह के सदस्यों ने चाय पीने के लिए दी। चाय पीते ही वह बेहोश हो गया। जेब में रखा मोबाइल और 4500 रुपए लूट कर फरार हो गए। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- बरेली: सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौत

संबंधित समाचार