बहराइच: विस्फोट के साथ गैस सिलेंडर में लगी आग, घर जलकर हुआ राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पास में स्थित तालाब में जलती सिलेंडर छोड़ बचाई लोगों ने जान

विशेश्वरगंज/बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम पंचायत सुल्ताना सरहदी गांव में बृहस्पतिवार को खाना बनाते समय सिलेंडर में विस्फोट के साथ आग लग गई। परिवार के लोगों जलते सिलेंडर को तालाब में फेंक दिया। जिससे आग बुझ सकी। फूस का मकान और रसोई घर पूरी तरह से कबाड़ बन गया है।

 

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तान सर्दी के मजरा करी पुरवा निवासी माधुरी देवी पत्नी रामरूप बृहस्पतिवार सुबह गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। खाना बनाते समय गैस लीकेज के चलते सिलेंडर में विस्फोट के साथ आग लग गया। इससे फूस के बने रसोई घर में आग लग गई। रसोई घर कबाड़ बन गया।शोर सुनकर दौड़े परिवार के लोगों ने जलते हुए सिलेंडर को पास में स्थित तालाब में फेंक दिया। जिससे कुछ देर में आग बुझ सकी। तब सभी ने राहत की सांस ली। 

आग लगने से रसोई घर में आग लग गई। परिवार के लोगों ने सामान निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक 15 हजार रूपये नगदी, गैस चूल्हा और अनाज जल गया। हजारों का नुकसान अग्निकांड में हुआ है। परिवार के लोग बाल बाल बच गए। ग्रामीण ने आग लगने की सूचना तहसील के साथ पुलिस को दी है।

यह भी पढ़ें:-इलाहाबाद हाईकोर्ट: रिजवान सोलंकी के मामले में जिला अदालत द्वारा अंतिम निर्णय लेने पर लगाई रोक

संबंधित समाचार