वन विभाग की चौकी के निकट पड़े मिले बंदरों के शव, दर्जनों बंदरों की एक साथ मौत ने उठाए सवाल, जांच के लिए टीम गठित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोतीपुर, बहराइच। नानपारा लखीमपुर मार्ग पर वन चौकी के निकट दर्जनों मृत बंदरों का शव पड़ा मिला। इसका फोटो वायरल होने पर डीएफओ ने बयान जारी करते जांच के निर्देश दिए हैं। दोषी वन कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में वन्य जीवों की मौत आम बात होने लगी है। अभी 30 सितंबर को एक वयस्क बाघ की मौत का मामला शांत भी नहीं हुआ था। अब दर्जन भर मृत बदरों के शव एकसाथ पड़ा होने का फोटो वायरल हो गया है। वायरल फोटो का संज्ञान लेते हुए डीएफओ आकाशदीप वधावन ने मोतीपुर वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में जांच टीम गठित की है जिसमें स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के जवान एवं डाक स्क्वायर दस्ता भी शामिल रहेगा।

डीएफओ ने बयान जारी करते हुए बताया कि जहां समिति द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी उन्होंने बताया कि तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की शिथिलता एवं लापरवाही पाए जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। डीएफओ का कहना है कि घटना डेढ़ माह पूर्व की है। वहीं एक साथ कई बंदर के शव मिलने से जिले में हड़कंप मच गया है। 

वन चौकी के निकट मिले शव

नानपारा लखीमपुर मार्ग पर नैनिहा के निकट खपरा वन चौकी है। पास में ही पेट्रोलिंग कक्ष भी है। इसके बाद भी एकसाथ बंदरों की मौत होने और शव फेंके जाने की भनक किसी वन कर्मी को नहीं लगी। यह लोगों के गले नहीं उतर रही है।

यह भी पढ़ें: Deoria murder case: देवरिया हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, SDM, सीओ और 2 तहसीलदार समेत 15 सस्पेंड

संबंधित समाचार