हरदोई के शिक्षक रमेश कुमार का वाराणसी में हुआ सम्मान, जिले का बढ़ा मान
हरदोई। बच्चों को पीटी कराने वाले वीडियो ने साण्डी ब्लाक के शिक्षक रमेश कुमार को अलग पहचान दी है।उनके वीडियो ने न सिर्फ देश में धूम मचाई बल्कि विदेशों तक में अपने हुनर का डंका बजाया है। उनका वाराणसी में सम्मान होना समूचे हरदोई को गौरवांवित कर रहा है।
अपने स्कूल के छोटे-छोटे बच्चो की पीटी के माध्यम से देश ही नही बल्कि विदेश में जिनके वीडियो ने धूम मचाई ऐसे ब्लाक साण्डी के प्राथमिक विद्यालय सनफरा मे सहायक अध्यापक रूप में कार्यरत शिक्षक रमेश कुमार को जनपद वाराणसी में आयोजित जी-20 निपुण भारत मिशन, शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन सेमिनार व एडूलीडर सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
शिक्षक रमेश कुमार की सराहना करते हुए एडी बेसिक वाराणसी डा.सत्य प्रकाश त्रिपाठी,सीडीओ वाराणसी हिमांशु नागपाल व बीएसए वाराणसी अरविंद कुमार पाठक के द्वारा सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश के पांच सबसे अच्छे प्रस्तुतीकरण में साण्डी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय सनफरा के प्रस्तुतीकरण को चुना गया।
शिक्षक रमेश कुमार की इस उपलब्धि पर बीईओ साण्डी संजीव कुमार भारती,एआरपी अभय यादव,शैलेंद्र कुमार,अजीत शुक्ल, पुष्पेंद्र शुक्ल, मोहम्मद अफज़ाल, अतुल यादव, अवनीश यादव, मोहम्मद उस्मान,रसूल अहमद व जावेद आलम ने शिक्षक रमेश कुमार की इस उपलब्धि की सराहना की है।
यह भी पढ़ें: बिहार जाति सर्वेक्षण आंकड़े : सुप्रीम कोर्ट का राज्य सरकार को रोकने से इनकार
