अयोध्या : गोंड समाज ने मनाई महारानी दुर्गावती की जयंती
अयोध्या, अमृत विचार। अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा के तत्वावधान में महारानी दुर्गावती जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जगदीशपुर में आयोजित कार्यक्रम जिलाध्यक्ष प्रवीण धूरिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबूराम गोंड ने कहा कि महारानी दुर्गावती ने अपने जीवन काल में 52 लड़ाइयां लड़ी। जिसमें 51 बार विजय प्राप्त की। अंतिम युद्ध में धोखे से मुगलों ने महारानी के सेनापति को मिलाकर हमला किया। जिसमें उन्हें वीरगति प्राप्त हुई। गोंड समाज को महारानी दुर्गावती के आदर्शो को अपनाना चाहिए।
इस मौके पर रामतिलक चौधरी, तरजीत गोंड, केपी गोंड, लालमनी गोंड, प्रेम प्रकाश गोंड, सभरजीत, मूलचंद्र, जयप्रकाश, मालती देवी, कुमकुम देवी मौजूद रही।
ये भी पढ़ें -बंदरों की मौत के मामले में बहराइच डीएम ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश
