कांग्रेस ने राहुल को ‘नए युग का रावण’ को बताने को लेकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया
नई दिल्ली। कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा राहुल गांधी को एक पोस्टर के माध्यम से ‘नए युग का रावण’ बताए जाने के खिलाफ शुक्रवार को यहां भाजपा के प्रदेश कार्यालय के निकट प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़े- सिक्किम में बाढ़ का कहर...मृतकों की संख्या 22 हुई, 103 लापता लोगों की तलाश जारी
प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका और उनके खिलाफ नारे लगाये। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने किया।
लवली ने कहा, ‘‘हम भाजपा से जानना चाहते हैं कि राहुल गांधी से उन्हें क्या दिक्कत है? अगर राहुल जी गरीब किसानों, कुलियों, बच्चों से मिल रहे हैं और स्वर्ण मंदिर में मत्था ठेक रहे हैं, तो क्या इससे भाजपा को परेशानी होती है? भाजपा भगवान राम के नाम पर राजनीति करती है, इसका परिणाम उन्हें अगले चुनाव में मिलेगा।
’’ भाजपा ने बृहस्पतिवार को राहुल गांधी को दशानन के रूप में दर्शाते हुए एक तस्वीर साझा की थी और उन्हें ‘नए युग का रावण’ करार दिया था, जिसपर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा था कि यह उसके पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ हिंसा भड़काने और उनकी हत्या कराने का प्रयास है।
यह भी पढ़ें- X, Youtube और Telegram से हटाई जाएगी यौन उत्पीड़न साम्रगी, सरकारी ने जारी किया नोटिस
