आजमगढ़ में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, 24 घंटे में आए 11 नए संदिग्ध मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। आजमगढ़ में डेंगू का प्रकोप जारी है। यहां दिन प्रतिदिन डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। बीते पिछले 24 घंटे में जिले में 11 नए संदिग्ध मरीज मिले हैं। जिले के मंडलीय हास्पिटल में 3 व मेडिकल कालेज में 22 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिले में डेंगू पीड़ित मरीजों की कुल संख्या अब 25 हो गई है। बता दें कि जिले में डेंगू  धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है लेकिन स्वास्थ्य विभाग अब भी उदासीन बना हुआ है। शहर व गांवों में एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव नहीं हो पा रहा है, जिससे शहर व गावों में मच्छरों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। फिलहाल डेंगू के कहर से शहरवासी खौफ में जीने को मजबूर हैं। 

यह भी पढ़ें: अमेठी: महिला से एक लाख रुपए की टप्पेबाजी, बैंक से पैसा लेकर घर जा रही थी पीड़िता, हड़कंप

संबंधित समाचार