मुरादाबाद : चित्रकला प्रतियोगिता में राधा शाही ने मारी बाजी
मुरादाबाद, अमृत विचार। हिन्दू मॉडल इंटर कॉलेज में शनिवार को वन विभाग और डब्लूडब्लूएफ इंडिया की और से एक संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे छात्र छात्राओं, अध्यापक, वन विभाग और डब्लूडब्लूएफ की टीम ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वन विभाग मुरादाबाद से डिप्टी रेंजर शपुष्पेंदर सिंह व हिन्दू मॉडल इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक नन्हें सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत एक अंतर-विद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता से आयोजित की गई। जिसमें प्रताप सिंह हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज, पारकर इंटर कॉलेज, सेंट मेरी स्कूल, लक्ष्मी नारायण जगदीश सरन गर्ल्स इंटर कॉलेज, दिव्या सरस्वती इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतिभागियों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए एक पैनल प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। चित्रकला प्रतियोगिया में प्रथम स्थान हिन्दू मॉडल इंटर कॉलेज की राधा शाही को मिला। द्वितीय स्थान पर लक्ष्मी नारायण जगदीश सरन गर्ल्स इंटर कॉलेज की स्नेहा शर्मा तथा तीसरे स्थान पर हिन्दू मॉडल इंटर कॉलेज के हरिओम सिंह रहे । सांत्वना पुरस्कार वंदना सैनी, शिवम मंडल, सिद्धि सिंह, तसर्रुम और मानसी सैनी को मिला।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : त्योहार के चलते मुख्य सड़कों की करा रहे मरम्मत, कॉलोनियों में गड्ढे में चलने की मजबूरी
