चौंकिए नहीं, ताका-झांकी नहीं रेल टिकट ले रहे हैं ये लोग.. 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोसाईगंज/ अयोध्या, अमृत विचार। गोसाईगंज रेलवे स्टेशन की सूरत भले ही बदल गई हो लेकिन सीरत जस की तस है। यहां यात्री सुविधाओं की हकीकत जाननी है तो टिकट घर ही काफी है। एक अदद खिड़की वाले टिकट घर पर यात्रियों के लिए शेड तक का इंतजाम नहीं है। यही वजह है कि रेल यात्रियों को बरसात व कड़ी धूप में परेशानी का सामना करना करना पड़ रहा है। 

रेलवे स्टेशन पर एक ही टिकट घर से अनारक्षित व आरक्षित टिकट मिलता था। पांच महीने पहले कमर्शियल विभाग ने अनारक्षित टिकटों की बिक्री प्राइवेट एजेंसियों के हाथों में दे दी। जिसके बाद स्टेशन मास्टर की पुरानी बिल्डिंग में रेल यात्रियों को पुराने स्थान से आरक्षित टिकट मिलने लगा। अनारक्षित टिकट की बिक्री सर्कुलेटिंग एरिया की तरफ कर दिया गया। सर्कुलेटिंग एरिया में रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बरसात व धूप से बचने का कोई उपाय नहीं किया है। स्टेशन अधीक्षक महेन्द्रनाथ मिश्र ने बताया यात्रियों की समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही सर्कुलेटिंग एरिया की तरफ टीन शेड का निर्माण करा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें -बाराबंकी : राज्य मंत्री ने किया अन्नपूर्णा मॉडल शाप का शिलान्यास, राशन कार्ड धारकों को मिलेंगी कई सुविधाएं

संबंधित समाचार