गोंडा : छुट्टा मवेशी से टकराकर बाइक सवार दो जख्मी, एक की हालत नाजुक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

करनैलगंज/ गोंडा, अमृत विचार। जिला मुख्यालय पर एक मोबाइल कंपनी के सर्विस सेंटर में कार्यरत दो कर्मचारी बाइक से ट्रेनिंग के लिए लखनऊ जा रहे थे। तभी करनैलगंज के पास उनकी बाइक एक छुट्टा मवेशी से टकरा गई। हादसे में घायल एक की नाजुक हालत को देखते हुए गोण्डा रेफर किया गया है। घटना शनिवार शाम की है। 

जिले के गिर्द मेवातिया निवासी सलमान खान (28) पुत्र सज्जन अली अपने साथी कर्मचारी तौफीक खान निवासी  चोसिया पंडरीकृपाल के साथ लखनऊ ट्रेनिंग के लिये जा रहे थे। इनकी बाइक जैसे ही नगर से आगे पेट्रोलपंप के पास पहुंची वैसे ही डिवाडर पर खड़ा मवेशी अचानक आगे आ गया। यहां सड़क के दोनों पटरियों पर हर समय गिटटी मौरगं से लदे ट्रक व डंपर खड़े रहते है। जिससे सड़क संकरी रहती है। टक्कर के बाद घायल दोनों कर्मियों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टर मोहम्मद मुदस्सिर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। डाक्टर ने बताया कि सलमान के सर पर गंभीर चोट लगी है।

ये भी पढ़ें -सत्ता बचाने के लिए बीजेपी ले रही है ईडी,सीबीआई का सहारा : अखिलेश यादव

संबंधित समाचार