RSMSSB ने निकाली एनिमल अटेंडेंट के पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स
राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका हो सकता है। RSMSSB ने एनिमल अटेंडेंट के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। हालांकि इन पदों पर अभी आवेदन शुरू नहीं हुआ है।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इस की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर जानकारी ले कर सकते है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती प्रक्रिया 13 अक्टूबर से शुरू होगी।
संशोधन के लिए सात दिनों का समय दिया जाएगा। वहीं परीक्षा अप्रैल से जून के बीच कराई जाएगी। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से माध्यमिक या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी में काम करने का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान। उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये का आवेदन शुल्क है। जबिक, एससी/एसटी और अन्य श्रेणियों के लिए 400 है।
यह भी पढ़ें- Army Agniveer Recruitment 2023: अग्निवीर भर्ती रैली एक से सात नवंबर तक मुंबई में होगी आयोजित
