Army Agniveer Recruitment 2023: अग्निवीर भर्ती रैली एक से सात नवंबर तक मुंबई में होगी आयोजित 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि अग्निवीर और नियमित कैडर के लिए भारतीय सेना की भर्ती रैली का दूसरा चरण मुंबई में एक से सात नवंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती रैली का आयोजन कलीना में मुंबई विश्वविद्यालय के मैदान में किया जाएगा। 

मंत्रालय ने कहा, ‘‘अग्निवीर और नियमित कैडर के लिए भारतीय सेना की भर्ती रैली का दूसरा चरण एक से सात नवंबर तक मुंबई के कलीना में स्थित मुंबई विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित किया जाएगा। साझा प्रवेश परीक्षा-2023 में चयनित हुए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र ईमेल के जरिये भेज दिये गये हैं।’’ 

यह भी बताया गया कि सेना भर्ती कार्यालय (मुंबई) के तहत यह भर्ती रैली महाराष्ट्र के आठ जिलों मुंबई शहर, मुंबई उपनगरीय, ठाणे, नासिक, धुले, पालघर, रायगढ़ और नंदुरबार को कवर करेगी।

ये भी पढ़ें- महिलाओं को सीएम शिवराज की सौगात, अब सरकारी नौकरियों में मिलेगा 35% आरक्षण

संबंधित समाचार