लखनऊ: योगी सरकार ने बनाया नया प्लान, किसानों-वैज्ञानिकों को फील्ड विजिट और प्रशिक्षण के लिए भेजने की तैयारी
लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश की योगी सरकार किसानों की हर जरूरत को पूरा करने को तैयार है। बताया जा रहा है कि खाद्यान्न व तिलहनी फसलों के उत्पादन व उत्पादकता को बढ़ाने की रणनीति तैयार कर ली है। योगी सरकार ने खाद्यान्न व तिलहनी फसलों के अंतर्गत 448.66 मीट्रिक टन उत्पादन का लक्ष्य तय किया है।
इससे पहले 2022-23 में 427.83 मीट्रिक टन का उत्पादन हुआ था। वहीं योगी सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि अधिकतम उत्पादकता वाले जनपदों के प्रगतिशील किसानों के यहां अन्य जनपदों के किसानों, वैज्ञानिकों और अधिकारियों को फील्ड विजिट और प्रशिक्षण के लिए भेजा जाए।
रबी की फसलों के लिए सरकार ने कई रणनीति बनाई है। इसके तहत कृषि निवेशों की समय पर व्यवस्था करने, फसल उत्पादकता बढ़ाने के लिए कलस्टर अप्रोच, फसल प्रणाली केंद्रित हस्तक्षेप दलहन, तिलहन और न्यूट्रीसिरियल्स को केंद्र में रखते हुए फसल की पैदावार बढ़ाने के साथ ही सिंचाई जल व पोषक तत्वों के उपयोग की क्षमता को बढ़ाने पर कार्य किया है।
यह भी पढ़ें: झांसी: ब्रजेश पाठक ने किया अखिलेश यादव पर पलटवार, कहा- सपा ने गुंडे-माफियाओं को...
