आगरा: जेसीबी के चपेट में आने से मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम
आगरा। यूपी के आगरा जिले के थाना ट्रांस यमुना कालोनी क्षेत्र के शाहदरा में एक जेसीबी चालक ने 14 महीने की बच्ची को कुचलकर मार डाला। बच्ची कन्ट्रक्शन साइट पर अपने मजदूर माता-पिता के साथ थी। तभी चालक ने उसे पहियों के नीचे कुचल दिया। लोग चीखते रहे, लेकिन चालक तेज आवाज में गाना सुनता रहा और बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।
हादसा करने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में ले लिया है। बच्ची की मौत के बाद उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। तो पिता की आंखों में चालक के प्रति गुस्सा भरा है। मामला रविवार दोपहर का है। शाहदरा चुंगी के पास खाली प्लाट पर खुदाई का काम चल रहा था।
झांसी के रहने वाले रामू अपनी पत्नी के साथ साइट पर मजदूरी कर रहा था। 14 महीने की बच्ची खुशी साइट पर बनी झोपड़ी के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी जेसीबी से खुदाई कर रहा चालक गाड़ी को बैक करने लगा। इसी दौरान खुशी के उसकी जेसीबी की पीछे के पहिए के नीचे आ गई। ये देख लोगों ने चालक को आवाज लगाई, लेकिन वह तेज आवाज में गाने सुन रहा था। उसने जेसीबी को नहीं रोका और बच्ची की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन योगी आदित्यनाथ ने बदरीनाथ और केदारनाथ के किए दर्शन
