अयोध्या : ब्रह्मलीन कौशल किशोर फलाहारी को वशिष्ठ सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। पंडित उमापति त्रिपाठी की 230 वीं जयंती पर राजगोपाल मंदिर के ब्रह्मलीन महंत कौशल किशोर फलाहारी को वशिष्ट सम्मान तथा योगाचार्य डॉ. चैतन्य को बृजनंदन ब्रह्मचारी सम्मान से सम्मानित किया गया। तीन कलश तिवारी मंदिर परिसर में वशिष्ठ फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। ट्रस्ट के अध्यक्ष व महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने यह सम्मान दिया। अध्यक्षता मणिरामदास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी कमल नयन दास और संचालन रघुनाथ शास्त्री ने किया।
    
महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा हमारा सत्कर्म है कि पूर्वाचार्य मनीषियों के चिंतन करने का और वशिष्ठ फाउंडेशन के माध्यम से महान विभूतियों के आशीर्वाद का अवसर प्राप्त हो रहा है। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। मौके पर महंत मैथिलीरमण शरण, महंत मिथिलेश नंदनी शरण, महंत जन्मेजय शरण, महंत डॉ ममता शास्त्री, सांसद लल्लू सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : अवकाश अवधि में शिक्षक को किया निलंबित, महानिदेशक ने दिए जांच के आदेश

संबंधित समाचार