झांसी: गर्भवती पत्नी को गोली मारने वाला दरोगा निलंबित, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी के थानाउल्दन क्षेत्र के बंगरा चौकी इंचार्ज को गर्भवती पत्नी पर सर्विस रिवाल्वर से गोली चलाने वाले दरोगा को सोमवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उल्दन थानाक्षेत्र के बंगरा चौकी इंचार्ज शशांक मिश्रा ने रविवार देर रात किसी घरेलू विवाद के चलते अपनी गर्भवती पत्नी को सर्विस रिवॉलवर से गोली मार दी।

बौखलाए पति से बचने के लिए पत्नी से पडोसी के घर में छिपकर अपनी जान बचायी। पत्नी पर गोली चलाने के बाद दरोगा खुद ही उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आया और उसे भर्ती कराकर फरार हो गया लेकिन बाद में पुलिस ने आरोपी दरोगा पर शिकंजा कस लिया।

इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजेश एस ने बताया कि बंगरा चौकी इंचार्ज ने पारिवारिक विवाद के बाद पत्नी पर सर्विस रिवॉलवर से फायर किया। पत्नी का दाहिने हाथ में गोेली लगी है जो खतरे से बाहर है। आरोपी पुलिस अधिकारी को हिरासत में लेकर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। परिजनों द्वारा तहरीर देने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

ये भी पढ़ें -AMU News : छात्रों ने किया फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन, लगाए इजरायल विरोधी नारे

संबंधित समाचार