मुरादाबाद : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ भेदभाव कर रही सरकार, पदाधिकारियों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
मुकदमें से बरी कराने के लिए नाम वापस लेने की मांग का राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के अधिकारी को दिया
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ सरकार द्वारा भेदभाव करने का आरोप लगाकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा आदि।
मुरादाबाद। जिला मुख्यालय पर जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को जसंबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के अधिकारी को सौंपा। इसमें आरोप लगाया कि सरकार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ भेदभाव कर रही है।
ज्ञापन के माध्यम से कहा कि 2015 में गणेश प्रतिमा विसर्जन की मांग कर रहे स्वामी विमुक्तेश्वरान्द पर लाठी चार्ज के विरोध में 5 अक्टूबर को काशी में निकाली गई अन्याय प्रतिकार यात्रा के दौरान 82 लोगों पर पंजीकृत मुकदमे में से शेष 81 लोगों के मुकदमे वापस ले लिए गए। लेकिन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय को मुकदमें में अभियुक्त बनाए रखा है। जिसका संदर्भ ग्रहण करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश वाराणसी कोर्ट ने 81 लोगों को बरी कर दिया।
जिला कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन में मांग किया कि एक समान मुकदमे में समान नजरिया सरकार को रखना चाहिए।सबको समान कानूनी अधिकार है। मामले में हस्तक्षेप कर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को बरी कराकर कानून का सम्मान किया जाए। राज्यपाल से एक ही मामले में दो तरह का फैसला करना नैसर्गिक न्याय के विरुद्ध बताया। इस दौरान जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, पंडित देशराज शर्मा, महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा, अनुराग शर्मा, अफजल साबरी भयंकर सिंह बौद्ध, आनंद मोहन गुप्ता, असद मोलाई, अमीरुल हसन आदि मौजूद रहे।
दलितों के हितैषी काशीराम को दी श्रद्धांजलि
मुरादाबाद। कलेक्ट्रेट परिसर में जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से दलित समाज के हितैषी काशीराम की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने कहा काशीराम बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर का मिशन उत्तर भारत में फैलाने में जीवन भर लगे रहे।उन्होंने अल्पसंख्यक, पिछड़े, दलित बहुजन समाज को राजनीतिक एकीकरण की शिक्षा देकर अपने वोट का महत्व समझाया। भयंकर सिंह बौद्ध ने कहा कि काशीराम बहुजन समाज के नायक हैं। उनका जीवन हमें त्याग, परिश्रम राजनीतिक चेतना की प्रेरणा देता है।इस अवसर पर अनुभव मेहरोत्रा, अनुराग शर्मा, अफजल साबरी, राजेंद्र वाल्मीकि, श्याम सरन, गयूर अंसारी, पार्षद मोहम्मद जुनैद, मौसम अली, शमशेर अली, हाजी अकरम, कामिल मंसूरी, सतीश दिवाकर, दर्शन लाल, शिवराज सिंह गुर्जर, मंगल सेन, नरेश कुमार, मुन्ना अब्बासी आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।
ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : स्कूल छोड़ने के दौरान परिसर में बच्ची को वैन ने रौंदा, कमरे में कैद हुई घटना...VIDEO
