बरेली: जिला महिला अस्पताल को मिलेगा आठ लाख का बजट
बरेली, अमृत विचार। जिला महिला अस्पताल में अब व्यवस्थाएं और भी चाक-चौबंद नजर आएंगी। शासन की ओर से अस्पताल को जल्द ही आठ लाख का बजट मिलने जा रहा है। बजट में कायाकल्प योजना के तहत करीब चार लाख और नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) प्रमाणित होने पर चार लाख की धनराशि दी जाएगी। जिससे …
बरेली, अमृत विचार। जिला महिला अस्पताल में अब व्यवस्थाएं और भी चाक-चौबंद नजर आएंगी। शासन की ओर से अस्पताल को जल्द ही आठ लाख का बजट मिलने जा रहा है। बजट में कायाकल्प योजना के तहत करीब चार लाख और नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) प्रमाणित होने पर चार लाख की धनराशि दी जाएगी। जिससे महिला अस्पताल में नए वार्ड और विकास संबंधित कार्य कराए जाएंगे।
जिला महिला अस्पताल नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के मानकों पर खरा उतरा है। कुछ माह पहले दिल्ली से आई नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड की टीम ने महिला अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया था। यहां लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर, एसएनसीयू, ओपीडी और वार्ड देखे थे।
अस्पताल में मरीजों को मिल रही चिकित्सा सुविधाएं काफी बेहतर मिली थी। इसके बाद जिला महिला अस्पताल को एनक्यूएएस का प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया। बजट मिलने के बाद अस्पताल को मिलने वाली सुविधाओं में और इजाफा होगा। यह महिला अस्पताल के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इसमें अस्पताल की प्रबंधक (गुणवत्ता) डा. निशा राणा का अहम योगदान है।
“शासन की ओर से निरीक्षण को आई टीम ने अस्पताल में मिलने वाली सुविधाएं के आधार पर अस्पताल को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंर्ड प्रमाणपत्र दिया है। शासन की तरफ से बजट जारी करने की बात कही जा रही है लेकिन अभी धनराशि नहीं आई है। बजट आते ही अस्पताल में और काम कराएं जाएंगे।” — डॉक्टर अलका शर्मा, सीएमएस
“शासन की और से कायाकल्प और एनएक्यूएस के लिए करीब आठ लाख का बजट दिया गया है जिसके तहत हॉस्पिटल में डेवलपमेंट संबंधी कार्य कराए जाएंगे।”–डॉक्टर अलका शर्मा, सीएमएस
