VIRAL VIDEO: आसमान में दिखे दो सूरज, नजारा देख यूजर्स रह गए हक्का-बक्का
सोशल मीडिया पर आए दिन चौंकाने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर यूजर्स हैरान रह जाते हैं। इन दिनों भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर हर किसी को चौंकने पर मजबूर कर रहा है। दरअसल इस वीडियो में दो सूरज दिखाई दे रहे हैं।
https://www.instagram.com/reel/Cw8Bon4MKhz/?utm_source=ig_web_copy_link
ये देखकर यकीनन आपको भी अपनी आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाएगा। वहीं वीडियो में दावा किया गया कि, आसमान में दो सूरज दिखाई दिए हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है।
ये तो आप लोग जानते ही होंगे कि पृथ्वी से जो तारा बेहद नजदीक है, वो है सूरज। यही वजह है कि, आग का ये गोला पृथ्वी से सबसे क्लियर और बड़ा नजर आता है, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, दुनिया में एक ही सूरज है, जो हर जगह दिखाई देता है, लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहे इन दो सूरज के पीछे का क्या राज है, ये सवाल इन दिनों कई सोशल मीडिया यूजर्स के दिल में उठ रहा है।
वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि, समुद्र में तैरते जहाज से एक शख्स कैमरे की मदद से दो सूरज दिखा रहा है। पहला सूरज आसमान में चमक रहा है। तो वहीं दूसरा बादलों में छिपा है। वीडियो में दावा किया गया कि आसमान में दो सूरज दिखाई दे रहे हैं।
कैमरे में कैद ये अद्भुत नजारा देख यूजर्स भी हैरान रह गए हैं, लेकिन थोड़ी ही देर बाद वीडियो की असलियत कमेंट बॉक्स में सामने आ गई। असल में वीडियो में दिख रहा एक गोला चांद है। दरअसल, प्रकृति कई बार खास मौकों पर ये नजारा दिखाती है। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि, इससे पहले 2016 में अमेरिका और कनाडा में भी दो सूरज दिखने का दावा किया गया था, लेकिन उस समय भी उनमें से एक चांद ही था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो bluebookreptilian नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'आप इस दो सूरज वीडियो के बारे में क्या सोचते हैं?'
ये भी पढे़ं- OMG: 1000kg तवे पर तैयार हुई 151 किलो आटे की रोटी, कई प्रदेशों के कारीगरों ने मिलकर बनाई
