Farrukhabad: फीस नहीं जमा करने पर स्कूल में छात्रा को दी ऐसी सजा, जानने वाला हर कोई रह गया दंग, पढ़ें- पूरा मामला
फर्रुखाबाद में फीस जमा न होने पर छात्रा को मारपीट परीक्षा कक्ष से बाहर निकाला।
फर्रुखाबाद में फीस जमा न होने पर छात्रा को मारपीट परीक्षा कक्ष से बाहर निकाला। घटना के बाद से छात्रा सहमी हुई है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। मोहम्मदाबाद थानाक्षेत्र में चल रहे एक निजी स्कूल के संचालक ने फीस नहीं देने पर कक्षा-दो की छात्रा के साथ मारपीट के बाद कक्षा से बाहर निकाल दिया। पिता जब प्रबंधक से मामले की शिकायत करने पहुंचे तब प्रबंधक ने उनसे भी अभद्रता की।
पूरा मामला सकबाई स्थित इकाना इंटरनेशनल का बताया जा रहा है। जहां इश्तिा यादव नाम की छात्रा कक्षा-दो में पढ़ती है। सोमवार सुबह वह स्कूल गई। जहां प्रबंधक ने छात्रा को मारपीट कर उसे बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं, अध्यापक ने उसे परीक्षा भी नहीं देने दिया। घटना की सूचना जब छात्रा के पिता अंबर यादव को मिली तो उन्होंने स्कूल पहुंचकर स्कूल प्रबंधन से बात की।
प्रबंधक के अभद्रता करने पर पिता ने स्कूल प्रबंधक सनी यादव के खिलाफ थाने में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। घटना के बाद से बच्ची सहमी हुई है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मोहम्मद अकरम ने बताया की प्रार्थना पत्र मिला है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रबंधक सनी यादव ने बताया कि बच्ची दो वर्ष से स्कूल में पढ़ रही है। बच्चों के अभिभावक फीस जमा करने में आनाकानी कर रहे थे। मारपीट की बात गलत है। बच्ची को कक्षा से निकलकर गार्ड रूम में बैठाया गया था।
