बरेली: अतिक्रमण व अवैध कब्जों से सड़क पर चलना मुश्किल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। फुटपाथ पर कब्जा है, सड़क पर जाम है, जनता चले तो चले कहां। लोगों की इस परेशानी का निदान शायद पुलिस के पास भी नहीं है। शहर में जाम लगने की बात तो रोज होती है। मगर अभी तक अधिकारी इसकी वजह तलाशने में नाकाम नजर आ रहे हैं। मुख्य सड़क के …

बरेली, अमृत विचार। फुटपाथ पर कब्जा है, सड़क पर जाम है, जनता चले तो चले कहां। लोगों की इस परेशानी का निदान शायद पुलिस के पास भी नहीं है। शहर में जाम लगने की बात तो रोज होती है।

मगर अभी तक अधिकारी इसकी वजह तलाशने में नाकाम नजर आ रहे हैं। मुख्य सड़क के साथ शहर के अंदर की गलियों में लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इस वजह से सड़क पर लंबा जाम लगने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

वैसे तो शहर में जाम लगने की मुख्य वजह ओबरब्रिज निर्माण भी है। मगर शहर के अंदर की सड़कों में जाम पुलिस की लापरवाही की वजह से लग रहा है।

पैदल राहगीरों की सुविधा के लिए बनाए गए फुटपाथ पर कुछ व्यापारियों ने कब्जा कर लिया है। फुटपाथ पर दुकानदारों ने अस्थायी तरीके से कब्जा कर लिया है। इसे लेकर कोई भी अधिकारी संजीदा नहीं है। हिन्द टाकिज के पीछे वाली सड़क पर कार की मरम्मत करने वाले लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है।

इंदिरा मार्केट, अस्पताल रोड पर सड़क किनारे कपड़ों के ठेले लगाकर सड़क घेर ली जाती है। कई बार तो यहां यह हालत हो जाती है कि एम्बुलेंस भी नहीं निकल पाती। कुतबखाना और बासमंडी वाली सड़क पर ट्रैफिक पुलिस का ड्यूटी रहती है। बावजूद इसके यहां जाम लगा रहता है।

संबंधित समाचार