सपा ने अरविंद को बनाया जिला सचिव, पार्टी के विधायक व जिला महासचिव पर लगाया था आरोप...
प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी के विधायक व जिला महासचिव पर कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले सपा नेता अरविंद को पार्टी ने जिला सचिव बनाया है। सोमवार को पार्टी कार्यालय पर नियुक्ति पत्र दिया गया। रानीगंज विधायक डा. आरके वर्मा, सपा जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी पर सपा नेता अरविंद यादव गुड्डू ने कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
यही नहीं विरोध में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी भी की थी। इस बात को लेकर कई दिनों तक बहस भी हुई। मामला प्रदेश संगठन तक पहुंचा। कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव,प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल प्रतापगढ़ आये थे।
सपा नेता अरविंद यादव ने डाक बंगले पर राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष मुलाकात की। नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव ने अरविन्द यादव उर्फ गुड्डू किसान को सपा का जिला सचिव नामित किया। सोमवार को कार्यालय पर नियुक्त पत्र दिया गया,जबकि शिवकुमार यादव एडवोकेट को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया।
काशीराम ने बहुजनों के उत्थान के लिए किया कार्य
वहीं जिले के समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुण्यतिथि पर याद किया। वक्ताओं ने कांशीराम को भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक बताया। कहा कि उन्होंने भारतीय वर्ण व्यवस्था में बहुजनों के राजनीतिक एकीकरण तथा उत्थान के लिए कार्य किया। अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनीष पाल व संचालन नगर अध्यक्ष निसार अहमद ने किया।
जिलाध्यक्ष बाबा साहब वाहिनी विपिन सरोज, जिलाध्यक्ष एससी/एसटी प्रकोष्ठ लक्ष्मी रमन पासी, जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा सुनील यादव,जियाउल इसहाक, सुनील पुष्पजीवी, सुशील सागर, सुजीत गौतम, राजकुमार विश्वकर्मा, मानवेंद्र वर्मा, उत्तम यादव, अरविंद यादव, इमरान सभासद, मो. सारिक, मुस्तफा जाफरी, स्वामीनाथ यादव, शिवकुमार यादव, ओपी यादव, राजाराम पटेल, अमर बहादुर वर्मा, विपिन पाल, रामसुंदर यादव, फिरोज अहमद, आलोक यादव, उमंग यादव, खुर्शीद आलम, रोशन लाल पटेल, वीरेंद्र कुमार विरू पासी, नफीस अहमद, विजय मौर्य, विकास यादव, जगन्नाथ सरोज आदि लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढें: बांदा: महबुलिया विसर्जन को गए सगे भाई-बहन की तालाब में डूबकर मौत, मचा कोहराम
