शाहजहांपुर: सीसीटीवी और पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लैस होंगी ग्राम पंचायतें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डीएम ने बैठक कर दिए अधिकारियों को निर्देश

शाहजहांपुर, अमृत विचार। जिले की ग्राम पंचायतें सीसीटीवी और पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लैश होंगी। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत यह कवायद की जाएगी। सोमवार को डीएम उमेश प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर योजना के क्रियान्वयन के लिए निर्देश जारी किए।

सीसीटीवी ग्राम पंचायतों के स्कूल, चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएंगे। इससे सरकारी योजनाओं के साथ ही स्वच्छ भारत मिशन और महिला सुरक्षा समेत अन्य गतिविधियों में मदद मिलेगी।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में सबसे पहले गोरखपुर में ऑपरेशन त्रिनेत्र शुरू किया गया। जहां पंचायतों के प्रमुख स्थलों, सामुदायिक शौचालयों, ग्राम सचिवालय, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों, प्रमुख मार्गों, ग्राम पंचायत के मुख्य प्रवेश मार्ग, निकास द्वार और मुख्य चौराहे व तिराहे पर सीसीटीवी कैमरे व पीए सिस्टम (लाउडस्पीकर) लगाए जाएंगे।

ताकि यहां महिलाओं व बच्चियों के साथ होने वाले अपराध रोकने के साथ ही खुले में शौच व जागरूकता समेत योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रशासन को मदद मिले। उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे व पीए सिस्टम लगाने के लिए कार्यदायी संस्था का चयन कर पंचायतों को स्मार्ट बनाए जाने की कवायद की जा रही है।

बैठक में एसपी सिटी सुधीर जायसवाल, सीडीओ एसबी सिंह, डीपीआरओ घनश्याम सागर सहित जिले के बीडीओ व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

डीएम ने की रामलीला की तैयारियां की समीक्षा
डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में रामलीला ग्राउंड में लगने वाले रामलीला मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने आयोजकों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियों को समय से पूरा कर लिया जाए। समय से जरूरी स्वीकृति ली जाएं।

डीएम ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग की जाए। प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं भी आयोजन स्थल पर दी जाएं। नगर निगम के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था करने को निर्देशित किया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भूमि को समतल करने के लिए कहा। बिजली विभाग के अधिकारियों को ढीले तार कसने और कार्यक्रम स्थल पर विद्युत व्यवस्था का प्रबंध करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: तीन टीमें दे रहीं दबिशें, फिर भी पुलिस पकड़ से दूर जगवीर...जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार