प्रयागराज : नहर के किनारे मिला बुजुर्ग का शव, हत्या की जताई आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेजा/नैनी /प्रयागराज, अमृत विचार। मेजा क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। स्थानीय लोग इसको लेकर पुलिस पर सवाल उठाने लगे हैं। ताजा घटनाक्रम में मंगलवार सुबह मेजा थाना क्षेत्र के रामनगर नहर के पास एक बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर पहुँची पुलिस ने बुजुर्ग के शव की शिनाख्त शिव बहादुर (50) निवासी ऊंचडीह सिंहपुर के रूप में की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना कर जांच की जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक शिव बहादुर (50) निवासी ऊंचडीह सिंहपुर मुनीमी का काम करते थे। बीती रात वह सिरसा से घर वापस लौट रहे थे। परिजनों के अनुसार तभी उनकी हत्या कर शव नहर के किनारे फेंक दिया गया। सुबह राहगीरों ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

ये भी पढ़ें -देवरिया नरसंहार मामले में बड़ी कार्रवाई, फतेहपुर गांव में लगाई गई धारा 144       

संबंधित समाचार