Fatehpur News : तिलक के बाद मांग पूरी न होने पर किया शादी से इंकार, कोर्ट के आदेश पर चार पर FIR दर्ज
फतेहपुर में तिलक के बाद मांग पूरी न होने पर किया शादी से इंकार।
फतेहपुर में तिलक के बाद मांग पूरी न होने पर शादी से इंकार किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की चार लोगों पर एफआईआर दर्ज की।
फतेहपुर, अमृत विचार। तिलक बरीक्षा में लाखों रुपए खर्च कराने के बाद बाइक और पांच लाख की मांग पूरी न होने पर लड़का पक्ष ने शादी से मना कर दिया। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम होसलेखेड़ा निवासी श्याम सुन्दर ने बताया कि पुत्री अर्चना गुप्ता की शादी भूरा गुप्ता निवासी बेहटा थाना शिवली, जिला कानपुर देहात के साथ तय किया था। शादी सद्दीक निवासी ग्राम आलमगंज थाना बिन्दकी के माध्यम से पांच लाख रूपये में तय हुई थी। शादी तय होने के पश्चात गोद भराई व बरीक्षा (तिलक) की रस्म 26 मार्च 2023 को हुई। जिसमे दो लाख का खर्च आया।
तिलक होने के बाद सभी लोग चल गये। 20 मई 2023 को भूरा गुप्ता अपने पिता पप्पू गुप्ता, भाई और बिचवानी सद्दीक के साथ घर आये। सभी लोग बाइक व तय पांच लाख रूपये नगद दहेज़ देने कि मांग करने लगे। न देने पर गाली गलौज करते हुए शादी से मना कर दिया।
पास पड़ोस के लोगों के आ जाने पर आरोपी दूसरी जगह शादी करने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की कोई कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
