गाजियाबाद में प्रशासन ने लागू की धारा-144, यह रही मुख्य वजह...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। जिले में प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी गई है। बता दें कि गाजियाबाद पुलिस ने हिन्दू रक्षा दल के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के खिलाफ गुंडा एक्ट व  हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की है। इससे कई संगठन नाराज हैं और इसके खिलाफ आज से ही जिले के डीएम दफ्तर पर इसका प्रदर्शन हो रहा है।

इस प्रदर्शन को कई साधु-संतों ने भी अपना समर्थन दिया है। मामले की जानकारी मिलते ही DCP ने साफ किया है कि जिले में धारा-144 लागू है। अत: जो कोई भी इस धारा का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
आपको बता दें कि पिछले दिनों 23 सितंबर को शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र के नाले में गौवंश के अवशेष मिले थे। इस सूचना मिलते ही पिंकी चौधरी अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए थेष यहां इसके बाद वे फेसबुक लाइव पर आए और उन्होंने एक समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया।

 जिसके बाद मामले का संज्ञान लेते हुए शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने 2 अक्टूबर को भूपेंद्र चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। वहीं इससे पूर्व एक अक्टूबर को राजनगर एक्सटेंशन में पुलिस ने वाहनों पर लगे ‘जय माता दी’ के स्टीकरों चालकों पर चालान काटा था जिस पर भी हिन्दू रक्षा दल ने हंगामा किया था और धरना दिया था।

मामले की जानकारी देते हुए DCP शुभम पटेल ने कहा कि भूपेंद्र चौधरी पर कई मुकदमे दर्ज हैं। इसी आधार पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। सात अक्टूबर को पुलिस ने पिंकी चौधरी की हिस्ट्रीशीट खोल दी थी। इस कार्रवाई के बाद भूपेंद्र चौधरी ने मंगलवार को गाजियाबाद में डीएम दफ्तर घेरने का ऐलान किया था।

भूपेंद्र ने कहा है कि वो थाने की दीवार पर अपराधियों की सूची में अपना नाम नहीं लिखवा सकते। इसलिए वो जिलाधिकारी कार्यालय पर परिवार सहित इच्छामृत्यु मांगने आए हैं। बता दें कि उनके इस प्रदर्शन को श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि सहित विभिन्न साधु, संतों ने भी अपना समर्थन दिया है। 

यह भी पढें: Israel-Palestine War : 'भारत की जनता इस मुश्किल घड़ी में इजराइल के साथ', जंग के बीच नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन

संबंधित समाचार