अयोध्या : जिले भर में श्रद्धा के साथ मनाई गई मुलायम सिंह की पुण्य तिथि
अयोध्या, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि मंगलवार को जिले भर में श्रद्धा के साथ मनाई गई। पार्टी कार्यालय पर सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने अपने विचार रखे। कहा मुलायम सिंह यादव एक ऐसे नेता थे जिनसे समाज का हर वर्ग प्रेरणा लेता था। पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय कहा कि ऐसा नेता कई सदियों में एक बार जन्म लेता है। पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय ने कहा स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया।
महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने भी विचार रखे। संचालन जिला महासचिव बख्तियार खान ने किया।हामिद जाफर मीसम, मो हलीम पप्पू, अमृत राजपाल, राहुल सिंह, बलराम मौर्य, छेदी सिंह, मिर्ज़ा सादिक हुसैन, छोटे लाल यादव, इंद्रपाल यादव, ओ पी पासवान, राजेश पटेल, एजाज अहमद आदि मौजूद रहे।
बीकापुर में अधिवक्ता संघ अध्यक्ष आबाद अहमद खां, बृजेश कुमार यादव, अवध राम यादव ने सपा संस्थापक के प्रति विचार रखे। पूर्व अध्यक्ष उमेश पांडे, शेख मोहम्मद इस्हाक, ब्रह्मानंद मिश्रा, ओम प्रकाश यादव ,श्याम सुंदर कनौजिया रहे।

वृद्धाश्रम में किया गया वस्त्र वितरण
रामनगरी में समाजवादी पार्टी संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रावण कुंज में वृद्धा आश्रम में वृद्ध महिलाओं काे वस्त्र वितरण किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने वितरण किया। सरदार पटेल वार्ड के सपा पार्षद प्रतिनिधि मिथिलेश यादव साेनू ने आयोजन किया। संचालिका मीना अवस्थी, नीलम श्रीवास्तव, महंत अनिल मिश्रा, सपा नेता रवि यादव, विकास वर्मा, रवि, भानू यादव, त्रिभुवन प्रजापति मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -सुलतानपुर डॉक्टर हत्याकांड : 50 हजार के इनामी अजय और ड्राइवर को जेल
