तिबरी सैन्य स्टेशन में 31 अक्टूबर से होगी भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली
अमृतसर। पंजाब में गुरदासपुर के तिबरी सैन्य स्टेशन में सेना भर्ती की रैली विभिन्न श्रेणियों के तहत अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट जिले के उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जरनल ड्यूटी ,अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर और अग्निवीर ट्रेड्समैन 31 अक्टूबर से 10 नवंबर तक आयोजित की जाएगी | सेना के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुये उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र उनके पंजीकृत ईमेल, आईडी पर भेज दिए गए हैं।
उम्मीदवारों को एक शपथ पत्र देना होगा जिसमें इस वाक्य का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जाएगा कि “मैंने किसी भी हिंसक विरोध/आगजनी/सरकारी संपत्ति के विनाश में भाग नहीं लिया है।'' सभी उम्मीदवारों को बुलाए गए दिन सुबह तीन बजे रैली मैदान में पूरी सुरक्षा के साथ प्रवेश पत्र को बिना मोड़े रंगीन कॉपी के साथ पहुंचना होगा क्योंकि इसे प्रवेश द्वार पर बार कोड स्कैन किया जाएगा। भर्ती रैली के दौरान शारीरिक क्षमता को बढ़ाने के लिए उम्मीदवारों की दवाओं के उपयोग की जांच की जाएगी, यदि कोई उम्मीदवार ऐसी दवाओं का उपयोग करता पाया गया तो वो भर्ती प्रक्रिया के लिए अयोग्य घोषित किया जायेगा।
ये भी पढ़ें- सितंबर में दफ्तर में काम करने वालों की भर्तियों में 8.6 प्रतिशत की गिरावट: रिपोर्ट
