बरेली: बीआईयू कॉलेज ऑफ फार्मेसी में हुआ एक दिवसीय सेमिनार, दवा उद्योग के बारे में जाना
बरेली, अमृत विचार। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया और भारतीय ड्रग्स एसोसिएशन (आईडीएमए) के तहत बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के बीआईयू कॉलेज ऑफ फार्मेसी में एक दिवसीय सेमिनार हुआ। इसका प्रमुख उद्देश्य था कि लोगों को फार्मास्युटिकल उद्योग में सीजीएमपी (वर्तमान अच्छा विनिर्माण अभ्यास) के साथ परिचित किया जाए। कार्यक्रम का संचालन प्रिंसिपल डॉ. पुष्पेंद्र कन्नौजिया ने किया।
उन्होंने सीजीएमपी के दायरे और इसके भविष्य की संभावनाओं को समझाया। कॉलेज के प्रो. संजीव कुमार सैनी ने सीजीएमपी के इतिहास और विनिर्माण प्रक्रियाओं के सभी पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों के बीच प्रश्नोत्तरी सत्र की शुरुआत की, जिसमें छात्रों ने संतुष्टि पूर्ण उत्तर दिए। दूसरा व्याख्यान एसो. प्रो. उदय प्रताप सिंह भास्कर ने सीजीएमपी में संघीय नियमों के आधार पर डॉक्यूमेंटेशन और कोड पर दिया। कार्यक्रम में सभी छात्र, फैकल्टी, स्टाफ, और अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. लता अग्रवाल ने सभी को बधाई दी।
ये भी पढ़ें- बरेली: डेंगू और टाइफाइड की चपेट में गांव के दर्जनों लोग
