शाहजहांपुर: नन्हें हत्याकांड का खुलासा...बीड़ी न देने पर की गई थी हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
कांट, अमृत विचार। पुलिस ने नन्हे अली हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस की डायरी में तीन नाम प्रकाश में आए थे। पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि बीड़ी न देने पर नन्हें को मार डाला था। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
बता दे कि थाना क्षेत्र के मोहल्ला कमलनैनपुर निवासी नन्हें को छह अक्टूबर को लाठी-डंडों से पीटकर नहर के किनारे डाल दिया था। परिवार वाले नन्हे को उठाकर जिला अस्पताल ले गए थे। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक नन्हें की भाभी नूरबानो अज्ञात के खिलाफ गैर इरादन हत्या में रिपोर्ट दर्ज करायी थी।
एसपी ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों को लगाया था। प्रभारी निरीक्षक जयशकर सिंह ने पुलिस की विवेचना में अजय निवासी पटियारी एटा, मोहित और विक्रम निवासी कमलनैनपुर का नाम प्रकाश में आया था। दरोगा राजेश यादव ने मंगलवार की सुबह सवा दस बजे साबिर भट्टे के पास एक आरोपी विक्रम को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उसकी निशान देही में घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त विक्रम ने बताया कि वह और उसके बहनोई अजय व चचेरा भाई मोहित रात में शराब पीकर गांव में आ रहे थे। अलीशेर के घर के पास नन्हे शराब पीए हुए था और उससे बीड़ी मांगी तो मना कर दिया और गाली देने लगा। नन्हें वहां से नहर के किनारे गया और फिर गाली देने लगा। तीनों लोगों ने उसे मारा पीटा और मरा समझकर छोड़कर चले गए थे। पुलिस ने आरोपी विक्रम का चालान कर दिया। टीम में एएसआइ राजेश, सिपाही राजीव व योगेश थे।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर दो भाइयों की मौत, एक घायल
