रामपुर: पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खां के जन्मप्रमाण पत्र मामले में आज होगी सुनवाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। वर्ष 2019 में भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने थाना गंज में अब्दुल्ला आजम के दो-दो जन्म प्रमाण पत्र होने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें सपा नेता आजम खां और उनकी पत्नी डा. तजीन फात्मा को भी आरोपी बनाया गया है।

जिसके बाद पुलिस ने चार्जशीर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। हालांकि मौजूदा समय में तीनों लोग जमानत पर चल रहे हैं। मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। सोमवार को स्वार विधायक शफीक अहमद कोर्ट में पेश हुए थे। जहां उनकी गवाही पूरी हो गई थी। बुधवार को  इस मामले में आज भी सुनवाई होगी। जिसमें बचाव पक्ष के अधिवक्ता की अंतिम बहस होगी।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : आदमखोर हुए आवारा कुत्ते, महिलाओं समेत 8 को किया जख्मी

संबंधित समाचार