मुरादाबाद : पहले चाची से किया निकाह फिर दहेज के लिए निकाला
मुरादाबाद,अमृत विचार। चाचा की मौत के बाद युवक ने चाची पर निकाह करने का दबाव डाला। इंकार करने पर जान देने की भी कोशिश की। महिला ने युवक से निकाह कर लिया तो कुछ दिन बाद उसके तेवर बदल गए। विवाहिता को वह दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। इंकार करने पर मारपीट कर घर …
मुरादाबाद,अमृत विचार। चाचा की मौत के बाद युवक ने चाची पर निकाह करने का दबाव डाला। इंकार करने पर जान देने की भी कोशिश की। महिला ने युवक से निकाह कर लिया तो कुछ दिन बाद उसके तेवर बदल गए। विवाहिता को वह दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। इंकार करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने महिला थाने में पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया है।
दहेज उत्पीड़न का यह मामला महिला थाने में नसरीन जहां उर्फ फात्मा ने रामपुर जिले के थाना टांडा क्षेत्र के ग्राम भोला नगला निवासी अय्यूब, उसके पिता बसरुद्दीन, मां शौकीन जहां, भाई भूरा और बहन शाहिस्ता के खिलाफ दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि उसके पति नवाब जान की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद उसके भतीजे अय्यूब ने निकाह करने का दबाव डाला। शुरुआत में उसने मना किा तो भतीजे ने जहर खाकर जान देने की भी कोशिश की। बाद में सभी के समझाने पर उसने सितंबर 2018 में अय्यूब के साथ निकाक कर लिया।
आरोप है कि निकाह करने के बाद ससुराल वाले दो लाख रुपये और बाइक के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। मारपीट कर उसे घर से भी निकाल दिया। पीड़िता के अनुसार 16 जुलाई को आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसकी एनसीआर भगतपुर थाने में दर्ज कराई गई। इसके बाद 27 जुलाई को जब पीड़िता अपने मामा के घर सक्टूनगला गई थी
तो वहां से समझौता करने के बहाने आरोपी ससुरालियों ने घर बुलाकर उसके ऊपर जानलेवा हमला किया। बेहोशी की हालत में पीड़िता को सड़क पर फेंक दिया। जिसके बाद उसने थाने पर शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। महिला थाना प्रभारी निधि चौधरी ने बताया कि आला अफसरों के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
