फिलिस्तीन-इजरायल युद्ध में मारे गए आठ फ्रांसीसी नागरिक, फ्रांस ने अपने नागरिकों की मौत पर व्यक्त किया शोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पेरिस। इजरायल और हमास के बीच भीषण युद्ध के बाद इजरायल में कम से कम आठ फ्रांसीसी नागरिकों की मौत हो गई है और 20 अन्य अभी भी लापता हैं। फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।

मंत्रालय ने कहा, “फ्रांस अपने चार अन्य नागरिकों की दुखद मौत पर शोक व्यक्त करता है।” इजरायल के खिलाफ हमास द्वारा किए गए आतंकवादी हमलों में फ्रांसीसी पीड़ितों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। 

इसके अलावा लगभग 20 अन्य फ्रांसीसी नागरिकों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है जो वर्तमान में लापता बताए जा रहे हैं। फ्रांसीसी नेशनल असेंबली से मंगलवार को बात करते हुए विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना ने कहा कि इज़राइल में फंसे उनके नागरिकों को वापस लाने के लिए गुरुवार को एयर फ्रांस द्वारा एक चार्टर्ड उड़ान भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें:- Israel Hamas War: इजराइल ने सीरिया से हुई गोलाबारी पर जवाबी कार्रवाई की, दागे मोर्टार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज