VIRAL VIDEO: चलती मेट्रो पर चढ़ा शख्स, हीरो की तरह किए स्टंट, वीडियो देख थम जाएंगी सांसें
सोशल मीडिया पर अक्सर मेट्रो के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो में लोग अजीबोगरीब हरकत करते नजर आते हैं। इन दिनों ऐसा ही कुछ अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में भी देखने को मिला, यहां एक शख्स स्पाइडरमैन की तरह मेट्रो पर चढ़ गया। शख्स को मेट्रो पर चढ़ा देख लोगों की सांसें थम गईं।
वहीं इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग काफी डर गए थे। वीडियो देखने के बाद लोग इसपर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं।
https://www.instagram.com/reel/Cwwfdyagui5/?utm_source=ig_web_copy_link
वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि शख्स मेट्रो ट्रेन पर आगे की तरफ खड़ा है। इसके बाद वो ट्रेन पर भागता हुआ भी नजर आता है। शख्स बिना डरे यह स्टंट करता है। शख्स की इस हरकत को देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। वहीं, कुछ लोग उसकी हरकत देखकर नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि शख्स अपनी जान की बाजी लगा रहा है और ये बिल्कुल भी सही नहीं है।
ये हैरान कर देने वाला वीडियो देखकर लोग हैरान हैं। कई लोग शख्स का स्टंट देखकर भड़के नजर आए। एक यूजर ने लिखा, 'अगर ये मर गया तो इसके परिवार वाले मेट्रो वालों पर केस कर देंगे।' वहीं एक और यूजर ने लिखा,'शख्स के पास मरने के लिए कई विकल्प मौजूद थे।' एक और यूजर ने लिखा, 'अगर ये यहां से मिला तो इसकी लाश भी नहीं मिलेगी।'
ये भी पढे़ं- Amitabh Bachchan Birthday: 81 साल के हुए अमिताभ बच्चन, जानिए उनके जीवन से जुड़े कई किस्से
