Farrukhabad News: शिव बारात में जगह-जगह हुई मारपीट, जमकर चले लात-घूसे, नदारद रही पुलिस, पढ़ें- पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में शिव बारात में जगह-जगह मारपीट हुई।

फर्रुखाबाद में शिव बारात में जगह-जगह मारपीट हुई। मारपीट की घटनाओं में दोनों ओर से जमकर लात-घूसे चले। जबकि इन सबके बीच पुलिस नदारद रही।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। शहर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात निकली शिव बारात के दौरान जगह-जगह मारपीट की घटनाएं हुई। मारपीट होने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस दौरान पुलिस बल नदारद दिखा। हालांकि पुलिस ने मारपीट की घटनाओं से इंकार किया। 

मंगलवार देर शाम रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद से शिव बारात निकली थी। बारात के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कहीं नहीं दिखाई दी। बारात में सबसे आगे ही कुछ पुलिसकर्मी चल रहे थे, जबकि अन्य झांकियों के रथों और डीजे के पास पुलिसबल दिखाई ही नहीं दिया। इसके चलते रेलवे रोड पर सिल्वर साइन के पास डीजे पर नृत्य करते युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए और जमकर लात-घूसें व बेल्टें चलने लगी।

इससे दुकानों व बालाजी मंदिर की पटियों पर बारात देखने के लिए बैठीं महिलाओं, युवतियों व बच्चों में भगदड़ मच गई। करीब 15 मिनट तक यह सब होता रहा। लेकिन हंगामे के बीच पुलिस कहीं नजर नहीं आई। इसी तरह मोहल्ला सुतहट्टी और मठिया देवी मंदिर के पास भी दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

शहर कोतवाल अनिल कुमार चौबे ने बताया कि शिव बारात के दौरान पुलिस बल मौजूद था। अब हर जगह तो पुलिस जा नहीं सकती। राम बारात के दौरान वह हर झांकी के पास पुलिस के जवानों को तैनात करेंगे। राम लीला कमेटी के पदाधिकारियों का कहना कि शिव बारात के दौरान पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई है। शिव बारात के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कहीं नहीं दिखी।

 

संबंधित समाचार