बुलंदशहर: संदिग्ध परिस्थिति में मिला महिला का शव, पुलिस छानबीन में जुटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले में खुर्जा थानाक्षेत्र के एक गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव उसके घर से पुलिस ने बरामद किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि बरौली गांव में मीना देवी (52) नामक एक महिला का शव बुधवार को उनके घर में ही मिला। 

उन्होंने बताया कि मीना अपने घर में सोयी थीं और आसपास उनकी बेटी और परिवार के कुछ बच्चे सो रहे थे। एसएसपी ने बताया कि अब तक की जांच में महिला की मौत के पीछे घर का ही कुछ अंदरूनी मामला सामने आ रहा है तथा इस संबंध में संदिग्धों, परिजनों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि शीघ्र ही इस मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : नेपाल के घरों में बनाई जाती है शराब, जो खराब कर रही लिवर 

संबंधित समाचार