लखनऊ: सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने यूपी में बुजडोजर कार्रवाई का किया विरोध, अधिकारियों पर उठाए सवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी ही सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने कहा कि वो हमेशा से ही बुजडोजर की कार्रवाई के विरोधी रहे हैं। उन्होंने यूपी के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

बता दें कि कैसरगंज से सांसद बृजभूषण शरणसिंह बस्ती के पटेल नगर टोल प्लाजा के पास क्षत्रिय समाज के लोगों की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में आए थे। सांसद ने देवरिया की घटना को अधिकारियों का दाखिल खारिज समेत जमीनी विवाद के मामले में लेट-लतीफी का परिणाम बताया।

बताया जा रहा है कि कैसरगंज के सांसद गोंडा से बस्ती होकर गोरखपुर जा रहे थे। उन्होंने यूपी में माफिया व अराजक तत्वों समेत अपराधियों पर हो रही बुलडोजर कार्रवाई का विरोध कर सभी को चौंका दिया है। 

यह भी पढ़ें: लखनऊ: चिली पनीर की जगह डिलीवरी ब्वॉय दे गया चिली चिकन, मांसाहारी व्यंजन से बिगड़ी परिवार की तबीयत, केस दर्ज

 

संबंधित समाचार