लखनऊ: चिली पनीर की जगह डिलीवरी ब्वॉय दे गया चिली चिकन, मांसाहारी व्यंजन से बिगड़ी परिवार की तबीयत, केस दर्ज
लखनऊ। ऑनलाइन फूड डिलिवरी करने वाले कंपनी स्वीगी के डिलिवरी ब्वॉय ने चिली पनीर के स्थान पर चिली चिकन डिलवर कर दिया। जिसे खाकर शाकाहारी ग्राहक के परिवार की तबीयत बिगड़ गई। पीड़ित ने स्वीगी के डिलिवरी ब्वॉय समेत रेस्त्रां संचालक के खिलाफ आशियाना थाने में केस दर्ज कराया है।पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आशियाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय के मुताबिक, सेक्टर-आई एलडीए कॉलोनी निवासी राकेश कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम उन्होंने स्वीगी एप के माध्यम से आलमबाग स्थित चाइनीज फ्यूजन रेस्टोरेंट से चिली पनीर ऑर्डर किया। काफी देर इंतजार के बाद उनके पास आर्डर आया, लेकिन जब उसे खोला तो अंदर चिली पनीर नहीं, बल्कि चिकन चिली था। पत्नी के साथ चिली चिकन खाया, स्वाद अजीब लगने पर डिब्बा चेक किया. जिसके बाद पता चला कि रेस्टारेंट ने चिली पनीर की जगह चिली चिकन भेज दिया।
चिकन चिली की बात सुनते ही पत्नी को उल्टियां आने लगा। इस घटना के बाद पूरा परिवार परेशान हो गया। रेस्टोरेंट ने बिना चेक किए ही आर्डर पैक कर दिया। डिलवरी ब्वाय ने भी पड़ताल नहीं की। पीड़ित ने स्वीगी से भी शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन पीड़ित ने आशियाना थाने में रेस्टोरेंट मालिक और डिलीवरी ब्वाय इमरान के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले की गहनता से जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने कहा- फलस्तीनी झंडा फहराना वैध गतिविधि नहीं हो सकती
